दस रुपै की पेपसी, मेरे सीएम सेकसी!लाल फूल, नीला फूल, हमारे सीएम ब्यूटीफूल।डिब्बे में डिब्बा, डिब्बे में केक, हमारे सीएम ने लाखों में एक।
हाल ही में पेट्रोल-डीजल वाले रोस्ट के बाद मेरे कुछ दर्शकों ने मुझे वामपंथी और बिका हुआ कह कर ‘हिन्दू हृदय सम्राट’ का मेडल नोच कर फेंक दिया था, लेकिन डासना की कवरेज के बाद बाकायदा माल्यार्पण के बाद उसे मुझे वापस लौटा दिया गया है। इसके लिए मैं आभारी हूँ।
समय इतनी जल्दी करवट ले लेगा, किसे पता था। जैसे कि उत्तराखंड राज्य को ही ले लीजिए।
मैंने अपनी सारी कमाई और ऊर्जा, अपने प्रिय मित्र विमल भाई नौटियाल को सीएम बनवाने के लिए लगा दिया था, लेकिन ब्राह्मण-राजपूत के समीकरण में यूरेशियाई मूल का ब्राह्मण हार गया और नया सीएम कोई और बन गया। लेकिन कहते हैं कि जो होता है अच्छे के लिए ही होता है, तो एक टीएस गए, दूसरे आ गए। एक को कभी बोलता नहीं सुना, दूसरे ने डंका पीट रखा है।
कई लोगों का कई दिनों से बस श्नैः-श्नैः अवलोकन कर रहा हूँ कि वो श्री तीरथ सिंह रावत जी के बयानों को गलत संदर्भ में ले कर उलूल-जुलूल बातें लिख और बोल रहे हैं। कोई यह नहीं देख रहा है कि सीएम आदमी है, वो कोई भी बात क्या बिना सोचे समझे बोल देगा, हैं जी? मुलायम सिंह जी ने भी कहा है कि बच्चे हैं, बच्चों से गलतियाँ हो जाती हैं, लेकिन तीरथ जी तो बच्चे नहीं है, तो उनसे गलती की तो गुंजाइश है ही नहीं। फिर आप उनका उपहास क्यों कर रहे हैं?
उनका बयान ‘जीन्स’ को ले कर था और छद्म बुद्धिजीवियों और नकली नारीवादियों ने इसे ‘कपड़े’ का मुद्दा बना दिया कि कोई लड़कियों को नहीं कहेगा कि वो कैसे कपड़े पहनें! जीन्स का मतलब समझते हैं आप लोग? तीरथ दा का नाम सिर्फ धार्मिक है, आदमी वो वैज्ञानिक हैं। जब वो जीन्स बोल रहे हैं तो वो डीएनए वाला जीन्स था, न कि कपड़े वाला।
जब व्यक्ति का मन स्वयं ही मैला हो तो वो दूसरों पर दोष गढ़ने हेतु अपने पूर्वग्रहों को ही सत्य मान बैठता है और बातों को उसी संदर्भ में देखता है। तीरथ दा ने ‘रिप्ड जीन्स’ की बात की, अर्थात् फटे हुए जीन्स। अब आप ही बताइए कि जिनके डीएनए फटे हुए हों, वो किस तरह का संदेश समाज को देंगे? जीन्स अगर दुरुस्त न हुए तो आने वाली पीढ़ी में कई जेनेटिकल गड़बड़ियाँ हो जाएँगी और फिर हमारा समाज गलत रास्ते पर चला जाएगा।
एक तरफ एक व्यक्ति है जो वैज्ञानिक बातें कर रहा है, लेकिन छिछले लोग, चवन्नी भर का दिमाग लिए, दिन भर विवाद बनाने वाले लोग, एक नए मुख्यमंत्री को नीचा दिखाना चाहते हैं, और उन्हें आधुनिकता के विरोध में खड़े रखना चाहते हैं। लेकिन वो लोग नहीं जानते कि श्री तीरथ सिंह रावत जी अत्यंत ही आधुनिक व्यक्ति हैं और फेसबुक, ट्विटर समेत हर जगह छाए रहते हैं।
अब कुछ दुष्ट व्यक्ति आएँगे और कहेंगे कि ‘अजीत जी, आपको तो भाजपा वालों ने खरीद रखा है, तब आपको ‘रिप्ड जीन्स’ में डीएनए क्या अंग्रेजी भौतिक और खगोल शास्त्री सर जेम्स हॉपवुड जीन्स भी याद आने लगेंगे।’ ऐसा कहने वाले दुष्ट वही हैं जिन्होंने सप्ताह भर पहले मुझे वामपंथी और लिब्रांडु कह करे, मध्यरात्रि को ‘हिन्दू हृदय सम्राट’ वाला मेडल छीन कर ले गए थे।
चलिए एक मिनट को मान लेते हैं कि तीरथ जी डेनिम जीन्स की बात कर रहे थे, तो भी क्या उनका कहना गलत है? कपड़े दो तरह से बेचे जाते हैं: भार के हिसाब से, या क्षेत्रफल के हिसाब से। यानी किलो के हिसाब से या मीटर के हिसाब से। जहाँ भी जीन्स बनते हैं, पता कर लीजिए कि कपड़े कैसे खरीदे जाते हैं। ये तो हो गई गणित की बात, जिसमें आप लोगों का मन कभी लगा नहीं।
अब आइए, वैज्ञानिकता की बात कर लें। आपने अगर तीन हजार का कोई जीन्स खरीदा है, और पता चले कि आपको किसी ने फटी हुई जीन्स बेच दी है, जिसके कपड़े बीच से काट लिए गए हैं, तो क्या आपके साथ ठगी नहीं हुई है? या आप कूल बनने को चक्कर में कहेंगे कि नहीं, हमें कोई कैसे ठग सकता है, हम तो बहुत समझदार आदमी हैं।
आप ही बताइए कि जैसे पानी में से बिजली निकाल ली जाए तो उसमें भला बचता ही क्या है? वैसे ही, जीन्स में से कपड़ा निकाल लेंगे तो बचेगा क्या? क्या आप सिलाई वाले मोटे धागे पहन कर घूमेंगे?
देखिए, जो व्यक्ति बुद्धत्व को उपलब्ध हो जाते हैं, जिनका कनेक्शन सीधा कैलाश के टावर से पकड़ता है, जो व्यक्ति नाम में ही ‘तीर्थ’ लिए चलता है, वो कोई भी बात कहे तो उसके कई अर्थ होते हैं। वेदव्यास जी ने जब गणेश जी से महाभारत लिखने कहा था, तो उनकी शर्त यही थी कि वो जैसा कहें, गणेश जी को वैसे ही लिख देना है, कोई प्रश्न नहीं करना है क्योंकि उनके एक-एक श्लोक के कई अर्थ होंगे।
ऐसे में सीधे देवभूमि का एक व्यक्ति कोई भी बात इतने सरल तरीके से कह देगा कि मीडिया और फेसबुकिया छद्म-बुद्धिजीवियों को सहज रूप से समझ में आ जाएगा! ना जी, ना! तीरथ जी के मुखारविन्दों से निकला एक-एक शब्द कई मायने वाला होता है। समझने वाले समझ जाते हैं, जो न समझे वो अनाड़ी हैं। इसीलिए, मैं ज्यादा ओवरस्मार्ट बनने के चक्कर में कुछ लिख ही नहीं रहा था कि सीएम ने कैसी सतही बातें कह दीं।
मैंने पहले कुछ शास्त्रों का अध्ययन किया, फिर ‘बकर पुराण’ से एक संदर्भ निकाला और तब तय किया कि उनके इस कथन का गूढ़ार्थ क्या है। हालाँकि, तीरथ जी ने अपने बयान को दोबारा दोहराया और कहा है कि वो अपने पहले बयान पर अभी भी खड़े हैं। अब आप ही बताइए कि इसी वाक्य में ‘अपने बयान पर खड़े’ होने का अर्थ यह तो नहीं कि उन्होंने अपने बयान का प्रिंट आउट लिया और उस पर खड़े हो गए? फिर आपने ‘रिप्ड जीन्स’ वाली बात को शब्दशः कैसे ले लिया?
एक आदमी जो अपनी सभ्यता और संस्कृति को ले कर इतना सजग है, और जो व्यक्ति यह भी जानता है कि फेसबुक, यूट्यूब, ट्विटर जैसी संस्थाएँ कब, किस बात को, पॉलिसी के विरोध में दिखा कर ब्लॉक मार दें, वो व्यक्ति सीधी बात कैसे कह देगा? आज हम सभ्यताओं के युद्ध के बीच खड़े हैं। कोई महामानव अगर आपसे संस्कृति रक्षा हेतु ‘रिप्ड जीन्स’ नहीं पहनने की बात कर रहा है तो आपको समझना चाहिए।
उन्होंने बाद में जब यह समझ लिया कि मीडिया वाले पागल हैं, और डीएनए वाले जीन्स की जगह कपड़ा ही समझ कर बवाल कर रहे हैं, तो उन्होंने विश्व कल्याण हेतु, मीडिया को अपना मुँह न छुपाना पड़े, इसका संज्ञान लेते हुए, दूसरी बार के बयान में कहा कि रिप्ड जीन्स में घुटना दिखता है जो कि सही नहीं है। अब कोई यह कहता फिर रहा है कि हमारा घुटना दिखे या दिमाग, दूसरे ये क्यों तय करेंगे।
यहाँ पर भी हमें, और गहरे उतरना होगा। अब हम इतिहास की पहली जीन्स की बात करेंगे कि उसके बनाए जाने का प्रयोजन क्या था। इतिहास की पहली जीन्स जब बनी थी तो वो इसलिए बनी थी कि वो मोटी हो, और शरीर के अंगों को धूल, मिट्टी, पानी, हवा और आकस्मिक दुर्घटनाओं से बचाए। जब आप सड़क पर पैदल चलते हैं और कहीं गिर गए, तो घुटने ही सबसे पहले जमीन में लगते हैं।
एक और वैज्ञानिक बात देखिए जो तीरथ जी के कथन से सामने आता है कि लड़कियाँ अमूमन ऊँची हील के सैंडल या जूते पहनती हैं। ऐसे में कई मौके आते हैं जब आपके लड़खड़ा कर गिरने के अवसर ज्यादा हो जाते हैं। ये मैं नहीं कह रहा, गणित के प्रोबैबिलिटी चैप्टर में आप पढ़ सकते हैं।
यूँ तो, शोध में यह भी पाया गया है कि लड़कियाँ जब गिरती हैं तो दस लौंडे स्वतः समानांतर ब्रह्मांड से उसके इर्द-गिर्द प्रकट हो जाते हैं, लेकिन हमेशा ऐसा नहीं हो पाता। कभी-कभी लड़कियाँ जब गिरती रहती हैं, और सोचती रहती हैं कि लौंडे अब आए कि तब आए, लेकिन किसी तकनीकी खराबी की वजह से लौंडे नहीं पहुँच पाते, तो वो घुटनों के बल गिर जाती हैं।
ऐसे में, घुटनों के ऊपर जीन्स का मोटा कपड़ा न हो, तो रक्तस्त्राव होने लगता है। फिर घुटने पर कोई डिटॉल टाइप की चीज लगाओ तो परपराता है सो अलग। क्या आप, एक कोमल हृदय के संवेदनशील व्यक्ति होने के नाते, किसी कन्या को उस पीड़ा तक पहुँचते देखना चाहेंगे? कन्या तो छोड़िए, कोई लौंडा ही हो, जो लो-वेस्ट जीन्स पहनता है, हायहील बूट पहनता है, मैल की परत चढ़े घुटने को एक्सपोज्ड रखता है और जाँघ पर फटी जीन्स के नीचे उसका बॉक्सर पैंट दिखता है, वो अगर गिर जाए तो आपको क्या पीड़ा नहीं होगी?
क्या आपको तब भी पीड़ा नहीं होगी जब आप उसकी छाती पर के तीन खुले बटन के पीछे शेव की हुई छाती देखेंगे? अगर आपको यह सुन कर भी पीड़ा नहीं हो रही, तो निश्चय ही आप होमोफोबिक है। कहीं, अपने कोमल, मुलायम, लाल नितम्बों को हवा खिलाता नवयुवक फिसल कर सड़क पर गिर जाए और छोटी गिट्टी उसके स्थान-विशेष में धँस जाए, तब भी क्या रिप्ड जीन्स के समर्थन में रहेंगे?
अब आप कहेंगे कि ‘अजीत जी, तीरथ जी ने तो ये सब कहा ही नहीं’। भाई साहब, ऐसा है कि वो सीएम हैं, आपकी तरह उनका दिन फेसबुक पर भोजपुरी गानों की लिरिक्स लिखने और कुत्ते वाला मीम चिपकाने में नहीं जाता। उनका एक-एक पल कीमती है। इसलिए वो एक लाइन बोलते हैं, और हम जैसे लोगों के ऊपर है कि हम उसका गूढ़ार्थ निकालें। क्या चाहते हैं कि मुख्यमंत्री आपको पर्सनली फोन कर के बताए? फिर उसके ज्ञान और अनुभव को वो अचार डालेंगे जिसके आधार पर वो इतनी सारी बातों को बस एक लाइन में बोल देते हैं कि ‘रिप्ड जीन्स हमारी संस्कृति के खिलाफ है’।
अब, जब इतना डिस्कस हो ही गया है, तो इस बयान की एक और तह हटाते हैं। आपको पता तो होगा ही कि ऐसे जीन्स कौन सी कम्पनियाँ बनाती हैं। सारी कम्पनियाँ विदेशी हैं। आपसे पैसे ले रही हैं तीन हजार और कपड़ा कम दे रही है, फैशन के नाम पर। आप तो कूल दिखने के चक्कर में पगलाए जा रहे हैं कि ये कितना कूल है यार! और वहाँ एक मीटर अस्सी सेंटीमीटर में से तीस सेंटिमीटर तो लेवाइस वालों ने कैंची से काट लिया है। लेकिन नहीं, हमें तो भैया कूल दिखना है चाहे हमारा धन विदेशी कम्पनियाँ हमें मूर्ख बना कर लूटती रहे। शर्म कर लो यारों, तीरथ जी पर लांछन लगाते हो!
कहने को मेरे पास बहुत कुछ है लेकिन तीरथ जी के दो नए बयान भी आ चुके हैं, और उस पर भी मूर्खमंडली ने विवाद शुरु कर दिया है। उन्होंने भारत की गुलामी की बात करते हुए ये कहा कि भारत दो सौ सालों तक अमरीका का गुलाम रहा है। इसमें लोग उन्हें इतिहास पढ़ने की सलाह दे रहे हैं, कोई कह रहा है कि कैसे-कैसे व्यक्ति को भाजपा वाले सीएम बना दे रहे हैं, क्या रघुवर दास जी को उत्तराखंड का मुख्यमंत्री नहीं बनाया जा सकता था? सीएम तो आशीष नौटियाल को भी बना सकते थे, लेकिन वो तो ब्लॉक प्रमुख का चुनाव भी हार गया और घर वालों से कहता फिर रहा है कि जो फेसबुक पर लोगों को सबसे ज्यादा ब्लॉक करते हैं, वो ब्लॉक प्रमुख बनते हैं।
खैर, ये बयान तो बिलकुल ही सीधा है समझने के लिए। आज के दौर में दुनिया दो पाटों में बँटी हुई है। एक है भारत, जिसके पास वैक्सीन है, दूसरे हैं गोरे, जिनके पास घंटा कुछ नहीं है। वो तो भला हो मोदी जी का कि डिब्बे में पैक कर के भेज रहे हैं, वरना इन गोरों का क्या होता सबको पता है। आप मुझे ये बताइए कि कोई गोरा विदेशी आपके सामने आता है तो आप उसे क्या कहते हैं? क्या आप ये कहते हैं कि ये पूर्तगाली गोरा है? नहीं, आप कहते हैं ‘साला अंग्रेज’।
‘साला अंग्रेज’ कह कर हम रिश्तेदारी नहीं निभाते, बल्कि दो-ढाई सौ साल के लूट का बदला लेते हैं एक गाली दे कर। तात्पर्य यह है कि जो भी गोरा है, उसको हम लोग एक ही नजर से देखते हैं। सब अंग्रेज हैं, सब अमरीकन हैं। अब आप यह सोचिए कि तीरथ जी क्या किसी यूएन जेनरल असेंबली को संबोधित कर रहे थे? क्या बाल्मीकि जी ने शास्त्रों में यह नहीं कहा है कि जैसा रहे देस ब्रो, वैसा रखियो वेश ब्रो? तो सामने जैसी जनता बैठी थी, उसको समझाने के लिए, उनमें से जो सबसे कम बुद्धि का व्यक्ति है, जिसे अंग्रेजी में लोएस्ट कॉमन डिनॉमिनेटर कहते हैं, उस तक पहुँचने के लिए, उन्होंने सारे गोरों को एक शब्द में समेट दिया और वो शब्द है अमेरिका।
दूसरी बात, क्या आज की दुनिया में हम चाह कर भी अमेरिका के गुलाम नहीं हैं? क्या परमसम्माननीय, प्रातःस्मरणीय श्री अजीत भारती जी ब्रो का ट्विटर अकाउंट एक अमेरिकी कम्पनी ने सस्पैंड नहीं कर रखा है? क्या ‘डू पॉलिटिक्स’ का डासना वाला वीडियो अमेरिकी कम्पनी यूट्यूब ने डिलीट नहीं कर रखा है? क्या रुपया डॉलर से नीचे नहीं है? पिछले पचास सालों में रूपया सात रुपए डॉलर से सत्तर रुपए डॉलर आ गया है। इसका मतलब समझते हैं आप? मतलब पचास सालों में अमेरिकी डॉलर ने दस गुणी प्रगति कर ली है, यानी उसका वर्चस्व बढ़ता ही जा रहा है। पचास को दस से गुणा कर देंगे तो पाँच सौ प्राप्त होगा, और इस तरह हम अमेरिकी सुपर पावर के गुलाम पाँच सौ साल रहे हैं।
यहाँ पाँच सौ साल से तात्पर्य गुणात्मक है, न कि मात्रात्मक। इस डॉलर की जबरदस्ती के कारण हमारा देश चाह कर भी वैसे फैसले नहीं ले पाता जैसे मनमोहन सिंह जी एक समय में ले लेते थे। जैसे कि अमेरिका के दवाब में उन्होंने कभी भी मंत्रियों का चुनाव नहीं किया, जैसा कि नटवर सिंह बताते हैं। तो महान प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह जी के दस साल निकाल दें, और हम लोग, ‘न तेरा, न मेरा’ वाला वैज्ञानिक तर्क लगा लें, तो कुल दो सौ साल की अमेरिकी गुलामी का दवाब तो भारत ने झेला ही है।
इस हिसाब से भी, तीरथ दा ब्रो ने एक गूढ़ बात कह दी है कि चदरिया झीनी रे झीनी… जब मोरी चादर बन घर आई रंगरेज को दीनी… अर्थात् शरीर ने जन्म लिया, रंगरेज है गुरु, गुरु के पास शिक्षा का रंग चढ़ाने के लिए चादर को भेजा गया… ‘जब मोरी चादर बन घर आयो रंगरेज को दीनी, ऐसा रंग रंगा रंगरे ने, ऐसा रंग रंगा रंगरे ने कि लालो-लाल कर दीनी, चदरिया… झीनी रे झीनी… अब आप ही बताइए कि क्या कबीर दास जी ने कहीं भी कहा है कि ‘ऐसा रंग रंगा रंगरे ने कि रिप्ड ही रिप्ड कर दीनी?
खैर, हम लोग अमेरिका की गुलामी पर थे, बीच में माहौल थोड़ा दार्शनिक और संगीतमय हो गया। हमारा चैनल सब्सक्राइब करते रहिएगा और हमें पढ़ते रहिएगा तो ये माहौल तो मैं बनाता ही रहूँगा।
अब अपने दिल पर हाथ रख कर कहिए कि क्या ऐसा ज्ञान का संपीड़न, यानी नॉलेज को कम्प्रेस्ड फॉर्म में लाने की विलक्षण कला आप में है? क्या किसी भी यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर में है? आपको पता है तीरथ जी जैसे विलक्षण नेताओं की बातों को डी-कम्प्रेस करने के लिए ‘विन-रार’ या ‘एक्सट्रेक्ट हेयर’ टूल काम नहीं करता?
आपको पता है कि उनकी बात को समझने के लिए मेरे जैसे लोग कितनी साधना करते हैं, तब जा कर उस ज्ञानपुंज की आभा के एक किरण में छिपे सारतत्व तक पहुँच पाते हैं। खेल है क्या? क्या बात करते हैं, अरे जान दे देंगे, जान… तीरथ जी के लिए!
तीसरा बयान जो आया है उस पर तो हिन्दू-विरोधी लोग ही हल्ला कर रहे हैं। कल उन्होंने राशन बाँटने की बात को ले कर एक अत्यंत ही गूढ़ बात कह दी कि ‘मोदी जी ने हर घर में पर यूनिट 5 किलो राशन दिया गया, 10 थे तो 50 किलो, 20 थे तो क्विंटल राशन दिया। फिर भी जलन होने लगी कि 2 वालों को 10 किलो और 20 वालों को क्विंटल मिला। इसमें जलन कैसी? जब समय था तो आपने 2 ही पैदा किए 20 क्यों नहीं पैदा किए!’
मैंने पाया कि कई उत्तराखंड के मित्र और सहेलियाँ इस बात पर विरोध में हैं कि बीस बच्चे पैदा करने को बोल रहे हैं, अरे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तो पाँच किलो अनाज के लिए ज्यादा बच्चे पैदा करने को बोल रहे हैं। पहली बात तो ये है कि सीएम साहब ने गणित की कोई गलती नहीं की, और बराबर बताया कि एक आदमी के पाँच किलो, तो दस के पचास और बीस के एक क्विंटल, और दो के बीस किलो।
आप यह देखिए कि इतना बड़ा नेता होने के बाद भी आदमी की मैथ ठीक है और क्विंटल का मतलब सौ किलो होता है जो कि बीस गुणा पाँच होता है। आप सोचिए कि सामने लोग बैठे हैं, आदमी स्पीच दे रहा है, और मस्तिष्क गुणा-भाग में भी लगा हुआ है, सरकार की योजना भी बता रहा है, और अपना टोन भी मोदी जी से मैच करा रहा है… इतनी चीजें, एक साथ चल रही है जैसे कि तीरथ सिंह जी का प्रोसेसर एप्पल के एम वन चिप वाला है, इनटेल वाला नहीं।
खैर, एक वैज्ञानिक सोच रखने वाला व्यक्ति गणित में कुशल तो होगा ही, लेकिन उनके इस वीडियो का निचोड़ आप जैसे सामान्य बुद्धि-विवेक वाले नहीं समझ पाएँगे। इसीलिए, मैं आपके लिए सारा बैकएन्ड सँभाले हुए हूँ। आप बस चैनल को सब्सक्राइव कीजिए और मैटर को शेयर करते रहिए, बाकी का मुझ पर छोड़ दीजिए।
जैसा कि मैंने वीडियो के एक हिस्से में यह भी बताया कि आज कल हिन्दू विचारधारा के नेताओं के हर बयान पर विदेशी कम्पनियाँ नजर रखती हैं, और लोगों को ब्लॉक करती रहती है, इसीलिए तीरथ सिंह जी जब बच्चे पैदा करने की बात की, तो वो एक अलग लेवल पर खेल रहे थे।
हम सब जानते हैं कि एक समुदाय जनसंख्या नियंत्रण के विरोध में है और लगातार जनसंख्या बढ़ाए जा रहा है। जबकि, दूसरा समुदाय जनसंख्या बढ़ाना तो छोड़ो सिंगल बना घूम रहा है और स्वयं का तो मजाक बनाता ही है, विवाहित लोगों पर भी मीम चला कर दूसरे नवयुवकों को विवाह की बात पर उहापोह में डाल देता है।
अब, आप ही बताइए कि क्या कोई नेता आज के दौर में सीधे तौर पर ये बोल देगा कि हिन्दुओं, बच्चे पैदा करो? क्या ये शोभा देगा उसे? वो भी तब जबकि देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून की बात चल रही है। लेकिन बच्चे अगर पैदा नहीं होंगे तो आपका उपजाया अनाज भी उसी घर में जाएगा जहाँ बीस हैं। बीस कहाँ हैं, ये तो आपको भी पता है। ये अनाज फ्री में जा रहा है, जो किसी किसान से कम दाम पर खरीदा गया होगा। खेती कौन करता है, और पंचर कौन साटता है, ये बात तो आपको पता है ही। गहराई में उतरिए तब पता चलेगा कि तीरथ सिंह जी क्या बात कह रहे हैं।
एक और बात जो विचित्र लगी वो यह थी की राहुल गाँधी के चेले-चेलियाँ भी तीरथ सिंह जी के अमेरिका वाले बयान पर मजे ले रहे हैं। कॉन्फिडेंस देखिए जनाब! इधर तो जुबान फिसली है, वहाँ पूरा आदमी इम्यचोर ही फिसल कर निकल गया लेकिन वो तो ज्ञानी है, फ्यूचर है। वामपंथनों की यही अदा मुझे प्यारी लगती है।
वामपंथनों में एक क्लेरिटी होती है, स्पष्टता होती है कि सामने वाला कितना भी बड़ा चिरकुट क्यों न हो, वो उनके पक्ष में खड़ी हो जाएँगी। गधों को बाप कहने की शुरुआत वामपंथनों ने ही की थी, ऐसा अपनी नौकरानी से नाजायज संबंध बना कर एक लौंडा पैदा करने वाले कार्ल मार्क्स की किताब में वर्णित है।
आप देखिए कि एक बार जिसे विरोधी मान लिया, और अगर वो कह दे कि लोग अपने माता-पिता की संतान होते हैं, तो यें वामपंथनें अपनी छाती कूट-कूट कर कहती फिरेंगी कि ‘ना जी, ना! मैं तो पड़ोसी के प्रताप से पैदा हुई हूँ, मेरे बाप का इसमें कोई हाथ नहीं।’ ये बात तो है कि तीरथ निब्बा ने मजे तो सबके करवा दिए हैं वरना कोरोना के दौर में वामपंथियों के तमाम मॉडलों के ध्वस्त होने, और उनके नए-नए अब्बू उधो जी के सौ करोड़ की वसूली के बाद जो निराशा छाई हुई थी, उसमें उन्होंने इन चम्पुओं को भी बोलने का अवसर प्रदान किया है। वामपंथी माओवंशी समाज सदैव इसके लिए इनका आभारी रहेगा।
ये बेचारे लिब्रांडू ब्रीड के कटकाहे कुत्ते और कुत्तियाँ, सचिन वाजे का बाजा बजने और परमबीर भाई के परमाणु बम पत्र के मिलने के बाद से शेरो-शाइरी और नज्म गुनगुनाते हुए ढलते हुए सूरज की सुंदरता की तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं। टोंटीचोरों के पैसों से टूबीएचके पाने वालियाँ हों, या उमराव जान के कोठे पर बैठने वाली मौसी का भाव जगाने वाली लायर पत्रकार, सबके मुँह और बाकी जगहों पर फेविकोल जम गया है, उँगलियाँ फेविक्विक से चिपक गई हैं और उन्हें पता ही नहीं चल रहा है कि तीरथ सिंह के मुँह से निकला ‘अमेरिका ने दो सौ सालों तक राज किया’ ज्यादा डैमेजिंग है लोकतंत्र के लिए या फिर मुंबई के पूर्व कमिश्नर का यह आरोप लगाना कि वहाँ का गृहमंत्री एक दागी इन्सपेक्टर से हर महीने सौ करोड़ की वसूली करने को कहता था। लेकिन बात तो वही है कि मुँह में जब टोंटी घुसी हो, और बाकी जगह पैसों की गड्डी, तो बोलने या लिखने को कुछ बचता नहीं।
जो भी हो, हमें तीरथ सिंह जी के साथ खड़े रहना है क्योंकि उन्होंने विदेशी जीन्स कम्पनियों की चाल को समझा और आपको सचेत किया। उन्होंने आपको एक आसान से शब्द में बता दिया कि गोरे लोग चाहे किसी भी देश के हों, घोर नस्लवादी और रंगभेदी होते हैं। उन्होंने आपको समझाया कि बीस बच्चे का गणित एक क्विंटल अनाज ले कर दुकान चलाने के लिए नहीं है, बल्कि आपको समुदाय विशेष की अघोषित जनसंख्या से चालीस-चालीस हाथ करने के लिए है।
कुल-मिला कर एक नेता जो लगातार हिन्दू हितों की बातें कर रहा है, जो राष्ट्र को सर्वोपरि रख कर बोल रहा है, जो अपनी छवि की चिंता नहीं करता कि उस पर उपहास होगा, लोग हँसेंगे, आप उसी को निशाना बना रहे हैं? इतिहास जब लिखा जाएगा तो आप नैरेटिव के किस तरफ खड़े रहना पसंद करेंगे? क्या आप इन कामांध वामपंथियों के साथ हो जाएँगे, या फिर नो मैटर व्हाट, आप तीरथ सिंह रावत जी जैसे सनातनी योद्धाओं के साथ होंगे?
निर्णय आपका है, सोच कर कीजिए।
: http_build_query(): Passing null to parameter #2 ($numeric_prefix) of type string is deprecated in /home/rwtpl/public_html/politices/wp-content/plugins/sitepress-multilingual-cms-master/sitepress.class.php on line 3341
lang="hi-IN">
: Automatic conversion of false to array is deprecated in /home/rwtpl/public_html/politices/wp-content/plugins/sitepress-multilingual-cms-master/classes/post-translation/class-wpml-pre-option-page.php on line 28