हमारी तरफ एक कहावत है कि अधोजटाएँ मूँड़ने से लाश हल्की नहीं हो जाती। ये बस सामान्य ज्ञान के लिए बता रहा हूँ। एक खबर आई कि नंदीग्राम में किसी ‘तुमि दूष्टो इश्श्श…’ ने ममता दीदी के पैरों पर कार चढ़ाने की कोशिश की और उनकी पैर में सूजन हो गई। दूसरी जगह खबर यह चली कि भजपइयों ने उनके पैर को कुचल डाला है। तीसरी जगह किसी संघी ने मजे लिए कि उन्हीं लोगों ने बैठे-बैठे कुछ तंत्र-मंत्र कर दिया है जिससे पैर घायल हो गया।
घायल एक अच्छी फिल्म थी जिसमें श्री पूजनीय माननीय सनी जी देओल घायल थे। उनका दिल घायल था। फिर एक बार वो तारीख माँगने लगे जिसे अंग्रेजी में डेट कहते हैं। डेट माने खजूर होता है जो बहरीन से आयात हो कर आता है। लेकिन खजूर के नीचे बैठने पर कवियों ने कहा है कि मत बैठा कीजिए क्योंकि छाया नहीं होती। हालाँकि, ताड़ी उतारने वाले कहते हैं कि मटकी सर पर गिर सकती है इसलिए कवि ने जान बचाने के लिए कहा होगा। इस पर विद्वानों में मतभिन्नता है।
अब आप कहेंगे कि परमसम्माननीय प्रातः स्मरणीय यशस्वी अजीत जी ब्रो सर ये ममता के पैरों की बात हो रही थी तो आप ताड़ी पर कैसे पहुँच गए! कोई लेना देना ही नहीं है। तो ऐसा है कि लेना-देना तो ममता के पैरों का भी प्लास्टर से नहीं है, लेकिन न्यूज में तो चल रहा है न! वैसे, आइशी घोष को सर पर चोट लगी थी तो उसने आधा उत्तरी गोलार्ध अपने सर पर बाँध लिया था, जो कि तीन दिन में सिमटते-सिमटते न्यूजीलैंड के द्वीप इतना छोटा हो गया था। लेकिन, वामपंथन है तो इतनी बकलोली और मूर्खता तो सामान्य ही है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि दीदी पर किए गए परीक्षणों से पता चला है कि उनके टखनों और पाँव की हड्डियों में गंभीर चोटें हैं और उनका दाहिना कंधा भी जख्मी है। यहाँ पर गौर करने की बात यह है कि उनका बायाँ कंधा सही है। कुछ राजनैतिक विश्लेषक यह भी कह रहे हैं कि बाएँ हाथ का अर्थ है कि त्रिशंकु सरकार होने की स्थिति में ममता ने स्पष्ट संदेश दिया है कि वामपंथियों से वो समर्थन ले सकती हैं। ऐसे ही विश्लेषक 2019 में मोदी की हार निश्चित बता रहे थे।
खैर, एक टेम्पररी प्लास्टर लगवा दिया गया है ताकि ज्यादा डैमेज न हो। लेकिन सोशल मीडिया पर चल रहे चुटकुलों को देखें तो लगता है कि डैमेज तो अब हो गया है। कुछ पोलिटिकल पंडित यह भी कह रहे हैं कि चूँकि यह पूरी बात महान चुनाव वैज्ञानिक श्री प्रशांत जी किशोर की स्क्रिप्ट से अलग घटित हो गई है, और लोगों में अविश्वास फैल गया है तो उत्तर प्रदेश में राहुल गाँधी को मुख्यमंत्री बनाने की योजना सुझाने वाले किशोर जी, हॉस्पिटल के बाहर एक बड़ा सा हथौड़ा ले कर घूमते देखे गए हैं।
इसी बात पर देखा जाए कि संपूर्ण भारत को ममता दीदी का आभार प्रकट करना चाहिए कि उन्होंने प्लास्टर का बुर्का नहीं पहना। पहनती तो सामाजिक समरसता का एक महत्वपूर्ण संदेश जाता लेकिन उन्होंने पैर में सूजन के बाद सिर्फ घुटनों तक ही प्लास्टर लगवा कर बताया है कि वो अपने जख्मों को राजनैतिक तौर पर भुनाने वाली महिलाओं में से एक नहीं है। टीएमसी ने अनाधिकारिक तौर पर मुझसे रात में दीया बुताके वीडियो कॉल करते हुए कहा कि दीदी के लिए प्लास्टर का घोल तो फुल बॉडी आया था, लेकिन उन्होंने कहा कि जो बचा है वो भाटपाड़ा के हिन्दू घरों के बच्चों के ऊपर लगवा दिया जाए… चाहे उन्हें जरूरत हो या न हो!
यूँ तो जलन की आग में करिया हो चुके लोग हर बात में मीनिंग निकाल लेते हैं, जैसे कि हॉस्पिटल में ममता जी की बेडशीट और साड़ी का रंग उनकी पार्टी के नीले-सफेद रंग से मैच कर रहा है। जबकि अगर मेरे दिल की अतल गहराइयों से पूछा जाए तो मैं नहीं मानता कि यह उन्होंने ऑन परपस किया होगा। जो स्त्री राज्य की मुख्यमंत्री है, जिसके आस-पास पूरी सुरक्षा व्यवस्था है, हाय-प्रोफ्राइल और अतिसंवेदनशील इलाके में रैली कर रही हो, जब उसमें कोई घुस कर ममता दीदी के ही पैर पर पैर रखकर भाग जाता है, तो फिर यह सोचना कि ममता जी अपनी नीली चादर ले कर स्वयं ही हॉस्पिटल जाएँगी, ये तो ज्यादा हो जाएगा!
मैं तो उस चीते को ढूँढ रहा हूँ जो ऐसा कांड कर गया। एक मिनट को मोबाइल बगल में रख कर दाढ़ी खुजलाते हुए (अगर आप कन्या हैं तो नाखून मुँह में चबाते हुए), सोचिए कि यार हमारा चीता है, इसने इलेक्शन जीता है… वाले शेर में प्रयुक्त यह यार नामी शख्स कैसा चीता होगा कि इतनी भारी सुरक्षा व्यवस्था में सेंध मार कर दीदी के पैरों को कुचल आया!
इसी बात पर मुझे एक पौराणिक कहानी याद आ गई जो कि बकर पुराण में छपी है। हुआ यूँ कि जेएनयू में पढ़ा एक वामपंथी लम्पट ने नया-नया तीर चलाना सीखा था। एक बार जंगल में उसे एक बाघ अपने हाथों से पानी निकाल कर पीता दिखा तो उसने यह सोच कर तीर चला दिया कि यह तो विलक्षण बाघ है। बाद में पता चला कि वो तो उसी के डिपार्टमेंट के मास्टर साहब थे जो रात्रिकाल में किसी वामपंथन से प्रेमालिंगन के बाद वही लेपर्ड प्रिंट वाला चाइनीज कंबल ओढ़े हुए थे, जिस पर कार्यक्रम चला था। मास्टर भी वामपंथी थे तो तीर के स्थान विशेष में लगने के बाद भी उन्होंने कॉमरेडइ के चक्कर में माफ कर दिया।
विषयांतर नहीं हुआ है क्योंकि प्रातःस्मरणीय अजीत जी भारती एक भी शब्द बिना काम के नहीं बोलते। अब यह भी तो हो सकता है कि जिस चीते ने दीदी के पैरों को कुचला, वो लेपर्ड प्रिंट वाला चाइनीज कंबल ओढ़े हुए हो। आम आदमी पार्टी वाले तो ऐसे ही चीतों से केजरीवाल जी कनटाप मारते-मरवाते रहते हैं। मैं तो बस जानकारियाँ दे रहा हूँ जी, मुझे कौन-सा किसी खास पार्टी के जीतने में इंट्रेस्ट है।
लेकिन निजी तौर पर, यानी कि एकदम ही निजी तौर पर आप मुझसे पूछेंगे तो मैं कहूँगा कि हाँ, मुझे दर्द हुआ है। मेरे जानने वाले कहते हैं कि मेरा हृदय अत्यंत ही कोमल तंतुओं से बना हुआ है। यू कैन टच इट, फील इट… कमॉन बेबी… बस… बस… बस… एन्ज्वाय नहीं करना है, मैं सिर्फ एजुकेशनल परपस से बोल रहा था यार!
खैर, कुछ मामलों में मैं एकदम टीएमसी समर्थकों की तरह हूँ कि ममता दीदी के पैरों में सूजन भी आ जाए तो मैं आहत हो जाता हूँ लेकिन उसी राज्य में १३० राजनैतिक कार्यकर्ताओं की हत्या हो जाए तो मुझे घंटा फर्क नहीं पड़ता। टीएमसी वाले इस बात पर कहते हैं कि जाने वाले को कौन रोका है! उन्होंने कहा कि भाजपा और संघ वाले भगवान-भगवान ज्यादा जपते हैं तो उन्होंने थोड़ी मदद कर दी। लेकिन भलाई का जमाना रहा कहाँ!
तस्वीर देख कर एक मसखरे ने चुटकी ली कि बेड पर लेटी दीदी का हाथ कितना मसकुलर है। अरे भाई, जिसके हाथों पर पूरे राज्य में हुई हत्याओं के इतने लाशों का बोझ है, उसके मसल्स और कट्स नहीं बनेंगे तो क्या हमारे बनेंगे? कोई यह कह रहा है कि प्रशांत किशोर ने अच्छी स्क्रिप्ट लिखी है। अब आप ही बताइए कि ये शोभा देता है क्या कि एक बंगाल की बेटी आज अस्पताल में प्लास्टर लगवा कर पड़ी हुई है, और आपको लग रहा है कि प्रशांत किशोर ने कहा होगा कि उनको सहानुभूति के लिए सिर्फ ये कहना है कि उनके पैर कुचल दिए गए, बाकी काम मीडिया से करवा देंगे।
प्रशांत किशोर को देख कर आपको लगता है कि इतना गोलू-गोलू सा बच्चा इस तरह की सोच रखता होगा? हमेशा मुस्कुराता रहता है, क्यूट टाइप का आदमी है। उसकी स्क्रिप्ट में तो यह लिखा होगा कि ममता जी बच्चों के स्कूलों में जा कर तस्वीरें खिंचाएँगी और वो मीडिया में वायरल होगा। आपको लगता है कि ममता को पहले चोट लगी, फिर उसने रैली में बोला और फिर बारह घंटे बाद उन्हें याद आया कि ‘उफ्फ! हमें दीदी को तभी हॉस्पिटल में एडमिट करवा लेना चाहिए था, इससे सहानुभूति मिलेगी ‘बंगाल की बेटी पर बाहरी भाजपा वालों ने हमला बोला’।
आपको लगता है कि अब प्रशांत किशोर दीदी से हर रैली में यह बात कहलवाएगा कि भाजपा नहीं चाहती की ममता रैली करे, लोगों से मिले, बात करे, उनका दुख-सुख जाने? प्रशांत किशोर जी उन व्यक्तियों में नहीं है जो ऐसी बातों का राजनीतिकरण करते हैं। वो मोदी जी थोड़े ही हैं कि जब कोरोना की वैक्सीन लेने गए तो गमछी असमिया, नर्स केरल और पुडुचेरी की रखवाई। ममता जी का नाम ही ममता है, वो पैर कुचलवा कर राजनैतिक लाभ तो नहीं ले सकतीं।
यूँ तो मैं उम्मीद करता हूँ कि ममता जी शाम तक स्वस्थ हो जाएँ लेकिन मैं उम्मीद तो अपने अखंड सिंगलत्व के दूर होने की भी कर रहा हूँ, कुछ तो होता नहीं दिख रहा। उम्मीद तो मैं यह भी करता हूँ कि आप लोग इस वीडियो को लाइक और शेयर करें, तथा डू पॉलिटिक्स चैनल को सब्सक्राइव कर के घंटी बजा लें, लेकिन वो तो आप करेंगे नहीं!
: http_build_query(): Passing null to parameter #2 ($numeric_prefix) of type string is deprecated in /home/rwtpl/public_html/politices/wp-content/plugins/sitepress-multilingual-cms-master/sitepress.class.php on line 3341
lang="hi-IN">
: Automatic conversion of false to array is deprecated in /home/rwtpl/public_html/politices/wp-content/plugins/sitepress-multilingual-cms-master/classes/post-translation/class-wpml-pre-option-page.php on line 28